फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगडे की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। फुगाना के गांव लोई में दो पक्षों के बीच झगडे़ की सूचना पर पुलिस लोई गांव की ओर दौड़ पड़ी। पुलिस ने मौके से अवैध असलाह और कारतूस सहित तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

फुगाना पुलिस को रविवार देर शाम ग्रामीण दिलशाद व नूरहसन के बीच झगडे़ की सूचना मिली। जिस पर फुगाना पुलिस गांव लोई की ओर दौड़ पड़ी। अचानक पुलिस को देखते ही गांव में अफरातफरी मच गई। लड़ाई पर अमादा ग्रामीण असलाह के साथ भाग पड़े। पुलिस ने घेरकर गांव लोई निवासी दिलशाद उर्फ बिल्लू, नौशाद व गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने दिलशाद के कब्जे से 315 बोर की देसी रायफल, नौशाद के कब्जे से 315 बोर का तमंचा तथा गुलफाम के कब्जे से 312 बोर का तमंचा बरामद किया। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए।
उधर, थानाध्यक्ष फुगाना केके शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए तीनों ग्रामीण सगे भाई है। तीनों के पास अवैध असलाह मिले हैं। पुलिस समय पर न पहुंचती तो गांव में किसी की भी हत्या हो सकती थी। पकड़े गए ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें