गो वंश बरामद, एक तस्कर को भी दबोचा
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने गोकशी के इरादे से लाये जा रहे गो वंश को बरामद करते हुए एक गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन फरार हो गए। थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग छोटा हाथी वाहन में हरियाणा से गो वंश भरकर उत्तर प्रदेश की तरफ ला रहे हैं। पुलिस टीम ने गांव दुमझेडा के निकट छोटा हाथी को जांच के लिए रोका तो उसमें से दो गाय और बछड़ा मिला। पुलिस को देखकर तीन गो तस्कर तो भाग गये जबकि वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गो वंश को थाना चिलकाना के गांव महेश्वरी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन चालक पुष्पेंद्र पुत्र जगदीश निवासी भावपुर, थाना बूडिया, यमुनानगर को गो वंश अधिनियम में जेल भेज दिया, जबकि अन्य तीन फरार गांव माहेश्वरी निवासी अल्ताफ पुत्र इकराम, सलमान पुत्र निसार, जुल्फान पुत्र इरफान निवासी माहेश्वरी थाना चिलकाना की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ब्यूरो