फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण के भाई पर चोरी के मोबाइल बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर हिंसा के आरोप में जेल में बंद भीम आर्मी सुप्रीमो चंद्रशेखर उर्फ रावण का भाई भगत सिंह चोरी के मोबाइल बेचने के आरोप में फंस गया है। रुड़की के पिरान कलियर थाने में रावण के भाई भगत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक देहात मणिकांत मिश्र ने बताया कि अप्रैल में रुड़की के पिरान कलियर स्थित मोबाइल की एक दुकान में चोरी हुई थी। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फतेहपुर निवासी संदीप एवं भगत सिंह को चोरी किए गए मोबाइल बेचे हैं। भगत सिंह पर चोरी के मोबाइल खरीदने एवं बिकवाने का आरोप लगाया गया है। जिस पर पुलिस ने चोरी के अन्य आरोपियों के साथ भगत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उसे फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें