फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला घोंट कर हत्या, ससुराली फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। फूल कालोनी में एक विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को घर पर छोड़ कर ससुराल के लोग फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। मृतक विवाहिता की मां ने ससुरालियों पर बेटी हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव मुजफ्फराबाद निवासी फारूख की बेटी नाजरीन (22) की शादी छह महीने पहले बेहट की फूल कालोनी में हुई थी। बुधवार की शाम करीब 6 बजे नाजरीन की मां मरजीना उससे मिलने के लिए उसकी ससुराल पहुंची, तो घर के बाहर उसकी ससुराल के लोग खड़े थे। उसने उनसे नाजरीन के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर वह अंदर चली गई। अंदर नाजरीन चारपाई पर मृत हालत में पड़ी थी। उसके गले पर रस्सी के निशान बने हुए थे। मरजीना के चिल्लाने पर ससुराल के लिए मौके से भाग निकले। मरजीना ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी, जिसके बाद 100 नंबर पर कॉल की गई और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच की। मृतक के गले पर रस्सियों के निशान बने हुए थे। मृतक विवाहिता की मां ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगा रही है। पुलिस ने लिखी-पढ़ी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया मृतक की गला घोंटकर हत्या की गई है। ससुराल के लोग फरार हो गए है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वालों की तरफ से तहरीर दिए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें