फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल कर युवती के खाते से निकाले साढ़े 19 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एटीएम से पैसा निकालने पहुंची युवती को झांसे में लेकर एक व्यक्ति ने उससे कार्ड लेकर बदल लिया और उसके खाते से साढ़े 19 हजार रुपये निकाल लिए। युवती ने सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के आइटीआई के निकट प्रेम नगर की निवासी दीक्षा शर्मा का कहना है कि तीन दिन पूर्व वह दिल्ली रोड पर पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। उसने पैसे निकालने का प्रयास किया लेकिन किसी कारण पैसा नहीं निकला। उस समय एटीएम रूम में खड़े युवक ने धोखे से उसके हाथों से एटीएम कार्ड लेकर बदल दिया। जब वह वहां से वापस आई तो कुछ देर बाद उसके खाते से साढ़े 19 हजार रुपये निकल गए। दीक्षा का आरोप है कि वह तुरंत सदर कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत की। उसने एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कराए जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उसे थाने से टरका दिया। जिसके बाद दीक्षा ने सीओ द्वितीय को घटना के बारे में जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। सीओ के आदेश पर बृहस्पतिवार को थाना सदर बाजार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें