फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने चेकिंग के दौरान लुटेरा गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट की नकदी, बाइक और हथियार बरामद कर दो घटनाओं का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी देहात विद्या सागर ने बताया कि नानौता पुलिस ने संजय चौक पर चेकिंग के दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों को पकड़ा। आरोपियों के पास से लूट की नकदी, जेवरात, तमंचा और चोरी की तीन बाइक बरामद हुई। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम सादिक पुत्र सादिन निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, वसीम पुत्र सलीम निवासी बुंदूगढ़, अमित उर्फ अंकित पुत्र वीर सिंह निवासी कुआंखेड़ा थाना नानौता और इंतजार पुत्र दिलशाद निवासी जनपद करनाल हरियाणा बताए। एसपी देहात ने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने 14 अगस्त की शाम यहियापुर निवासी अजय कुमार से पुरवा नहर पटरी परनगदी लूटी थी। 17 अगस्त की रात माधवपुर निवासी इंतजार के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट थाना नानौता में दर्ज है। बरामद बाइक करनाल हरियाणा से चोरी की थी। इनमें से एक बाइक को बदमाश कबाड़ी को बेच चुके हैं। पुलिस ने कटी बाइक बरामद की है।

मुठभेड़ के बाद चार बदमाश दबोचे
सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से चोरी की बाइक और हथियार बरामद हुए। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है। एसपी देहात सागर ने बताया कि थाना नागल पुलिस ने ग्राम कोटा के जंगल से लूट योजना बनाते चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास तमंचे, जिंदा, खोखा कारतूस के अलावा चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई। बदमाशों ने पुलिस केे बताया कि वह अपना शौक पूरा करने लिए लूट, चोरी और राहजनी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बरामद बाइक वाजिदपुर रोड से चोरी की थी। फर्जी नंबर डालकर वह बाइक को चला रहे थे। बदमाशों ने अपने नाम रहमत पुत्र आरिफ, तालिब पुत्र रिजवान, इजमाम पुत्र कय्यूम, सलमान पुत्र मुशर्रफ निवासी गांव कोटा थाना नागल बताए। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें