एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 70 हजार रुपये निकाले
देवबंद। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसा निकालने वाले गिरोह के सदस्य ने गंझेड़ी गांव के एक किसान को अपना शिकार बनाते हुए उसके खाते से करीब 70 हजार रुपये की नकदी निकाल ली।
गंझेड़ी गांव निवासी सुशील कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक का खाताधारक है। 8 जून की दोपहर वह एटीएम मशीन से रुपये निकालने के लिए गया था। वहां रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन किसी दिक्कत की वजह से पैसे नहीं निकले। इस दौरान वहां खड़े एक व्यक्ति ने उससे कार्ड लेकर पैसे निकालकर देने को कहा। तभी उसने उसका कार्ड बदल दिया। कई दिन जब वह पैसे निकालने बैंक गया तो वहां पता चला कि उसके खाते से 70 हजार रुपये अलग अलग तारीखों में निकाले गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
5 किलो डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
देवबंद। कोतवाली के एसआई प्रमोद नैन ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित श्री साईं धाम मंदिर के समीप से रेती चौक पठानपुरा निवासी आबिद को पांच किलो डोडा पोस्ट के साथ गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।