फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में घायल हुए ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में घायल हुए ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

नानौता। दो दिन पूर्व बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना तीतरो क्षेत्र के गांव ठोल्ला फतेहपुर निवासी अख्तर पुत्र असगर ने बताया कि दो दिन पूर्व 18 जनवरी को उसका भाई 40 वर्षीय अफसर रामपुर मनिहारान से सामान लेकर अपने गांव की ओर वापस लौट रहा था। जैसे ही उसका भाई शाम करीब साढ़े पांच बजे नानौता क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबूपूरा भट्टा के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों अंकित पुत्र प्रीतम सिंह, अजय व शुभम द्वारा उसके भाई की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी गई। इसमें उसका भाई अफसर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे सहारनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने नानौता थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। उधर, थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें