फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने खुद लुटेरा पकड़ा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों ने खुद लुटेरा पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान। कस्बे में टेंट स्वामी की दुकान से एक लाख 33 हजार रुपए की लूट को अंजाम देने वाले बदमाश को दुकानदारों ने खुद पकड़कर कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकडे गए बदमाश से 44 हजार रुपए की नकदी भी बरामद कर ली है जबकि मुख्य आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

इसलामनगर रोड पर भवानी टेंट हाउस की दुकान है। बता दें कि 23 जुलाई की शाम पांच बजे के करीब एक बाइक पर सवार दो युवक टेंट की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने टेंट स्वामी संजीव उर्फ सेठी को अपने पास बुलाकर लखनौती जाने का रास्ता पूछा। एक युवक ने संजीव को बातों में उलझा कर रखा तथा दूसरे ने दुकान के गल्ले को तोड़ उसमें रखे एक लाख 33 हजार रुपये लूट लिए थे। इसी दौरान टेंट स्वामी की नजर उस पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। लेकिन युवक रुपये लेकर फरार गए थे। 25 जुलाई की रात करीब नौ बजे इसलामनगर रोड की ओर से बाजार की तरफ बाइक से जा रहे दोनो युवकों को संजीव ने पहचान लिया और उनका बाइक से पीछा किया। मैन बजार के बीच दुकानदारों ने बाइक सवारों को रोक लिया। इसमें एक युवक पास की गली में घुस गया लेकिन गली आगे से बंद होने पर उसे वहीं दबोच लिया गया। उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। पकडे गए बदमाश सारिक निवासी खेडा अफगान थाना नकुड़ से पुलिस ने लूटी गई रकम से 44 हजार रुपये और बाइक बरामद कर कर ली जबकि मुख्य आरोपी वाजिद निवासी खेडा अफगान अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें