शामली। शहर निवासी देवेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसका भाई कुछ लोगों के साथ उसके घर आया और गाली-गलौच करते हुए उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान उसके परिवार में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने उन्हें छुड़ाया। आरोप है कि जाते वक्त उक्त लोग उसे जान से मारने की धमकी दे गए। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।