सहारनपुर। फतेहपुर क्षेत्र के गांव बेहड़ाखुर्द निवासी अब्दुल अजीज ने कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक पुलिस चौकी के इंचार्ज पर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। एसएसपी को दिए पत्र में अब्दुल अजीज ने कहा कि 13 फरवरी को वह रोडवेज बस स्टैंड पर एक चाय की दुकान पर बैठकर अपने रिश्तेदार का इंतजार कर रहा था। उसके बराबर में दो महिलाएं आकर बैठ गई और गाली-गलौज करने लगी। उसने विरोध किया तो महिलाओं ने चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल को बुला लिया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उसे अपने साथ लेकर जाकर मारपीट की और तीन हजार रुपये छीनकर छोड़ दिया। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।