फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा मार्का शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार सुबह पुलिस ने गांव बेलड़ा के निकट से कार सवार युवक को आठ पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार जिसमें हरियाणा से शराब लाई जा रही है, गांव बेलड़ा की तरफ से आ रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। सुबह करीब 9 बजे पुलिस ने उक्त कार को रोक लिया और तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी से आठ पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का की बरामद हुई। कार चालक ने अपना नाम जावेद पुत्र नाजिम निवासी गांव टपरी थाना कोतवाली देहात बताया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें