तीन गोवंश मुक्त कराए, एक तस्कर भी पकड़ा
चिलकाना। कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि एसआई बिजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ नल्हेडा तिराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान दुमझेडा की तरफ से आ रही एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका तो उसमें तीन गो वंश बांध कर रखे हुए थे। गो वंश को ला रहे गांव कुतुबपुर थाना सरसावा निवासी विरेंद्र पुत्र सुखपाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मुंतजीर पुत्र भूरा निवासी ताजपुरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को सीज कर दिया। गाड़ी से बरामद दो गाय और एक बछडे़ को गो शाला में भेज दिया है, जबकि विरेंद्र का चालान किया।