फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी भाई गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गांव बिशन गढ़ चौरी निवासी रविंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी चाचा की गिरफ्तारी के बाद अब चचेरे भाईयों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है। उधर, पुलिस ने सात वारंटियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

बता दें कि 19 अगस्त को गांव में खेत में कटिया घुसने की मामूली बात पर 35 वर्षीय रविंद्र की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी सोनिया ने रविंद्र के सगे चाचा जल सिंह और उसके दो पुत्रों मलकीत एवं भूरा के अलावा बंटी पुत्र अमर सिंह को नामजद किया था। पुलिस ने जल सिंह को पकड़कर जेल भेज दिया था। रविवार को कोतवाली पुलिस ने मामले के दो ओर आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि बंटी अभी फरार है।
इसके साथ ही कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटियों गांव कुंड़ा निवासी शोहबत, सांगाठेड़ा निवासी इकराम एवं समयदीन, कल्लरहेड़ी निवासी मेनपाल एवं रामकिशन, हरनामगढ़ निवासी सत्यपाल और बुड्ढ़ा खेड़ा निवासी बिल्लू को पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें