सहारनपुर। पुलिस ने मोहल्ला खान आलमपुरा स्थित बुंदू चौक से जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खान आलमपुरा के निकट अहमद वाली गली में सट्टा एवं जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोहल्ले में छापा मार दिया। पुलिस ने छापे के दौरान एक मकान से नौ लोगों को पकड़ा। सभी नौ लोगों का चालान कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के ही मुताबिक जुए की बजाय आरोपी क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। आरोपियों से 15 हजार 80 रुपये की नगदी बरामद की गई है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शहजाद निवासी गुलबहार वाली गली देहरादून चौक, फरमान, शाकिर, नदीम, राशिद खान निवासी नई बस्ती खान आलमपुरा, भूषण निवासी रंजीत नगर बेरीबाग, जावेद निवासी जनकपुरी, नजरुल निवासी रायगंज जिला पश्चिम दिनाजपुर बिहार व नौशाद निवासी घोघरेकी शामिल हैं।