बर्तन चोरी कर बेचने जा रहा चोर पकड़ा
बिहारीगढ़। थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ एमपी सिंह ने बताया कि रविवार को तोता टांडा निवासी सरबती देवी पत्नी रामकरण के घर में चोरी हो गयी थी। पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध की तलाश शुरू की। एसआई भोपाल शर्मा, कांस्टेबल मोहम्मद साजिद और निकिलेश ने सुंदरपुर तिराहे पर एक व्यक्ति को बोरी में कुछ सामान छिपाकर बाजार ले जाते हुए देखा। संदेश होने पर पुलिस तोता टांडा निवासी नीटू पुत्र जीराम को थाने ले आई। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए हुए सभी बर्तन बरामद हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा। ब्यूरो