छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ पांच माह पूर्व हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिवार में मामला खुलने के बाद रिपोर्ट भी पुलिस में रविवार रात ही दर्ज कराई गई थी।
थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 24 सितंबर को किशोरी फोन पर हरिजन कालोनी निवासी अली पुत्र अनीश के मोबाइल से अश्लील काल आई। उसका पता पूछ कर वह उसे डांटने के लिए उसकी दुकान पर पहुंची तो उसने उसका मुंह दबा कर अंदर अपने मकान में खींच लिया। वहां पहले से ही उसके दो साथी हरिजन कालोनी निवासी फरीद पुत्र इरफान और सुमित पुत्र राम कुमार मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। दहशत के चलते वह किसी को कुछ नहीं बता सकी। 28 फरवरी को पीड़िता की बुआ उसके घर आई तो उसने गुमसुम रहने पर उसकी वजह पूछी। इसपर पीड़िता ने उसे गैंगरेप की बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए चार मार्च की रात मामला दर्ज करते हुए रात में ही दबिश देकर दो आरोपियों फरीद और सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।