फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां सप्लाई हो रहा था अवैध फैक्ट्री में बनाया जा रहा मौत का सामान?

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध तमंचा फैक्ट्री से तैयार हो रहा मौत का सामान कहां और किसके पास सप्लाई किया जा रहा था?। पुलिस के लिए इस सवाल का जवाब तलाश करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

यह पहला मौका है जब पुलिस ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध तमंचा तैयार करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इससे पूर्व भी बन्हेड़ा खास गांव से पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी थी। लेकिन आज तक पुलिस यह पता नहीं लगा पाई कि इन तमंचों को कहां और किसे सप्लाई किया जा रहा था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जिस तमंचा फैक्ट्री को पकड़ा उसमें बड़े पैमाने पर तैयार तमंचों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी किसी बड़े आर्डर को तैयार कर रहे थे। लेकिन इनको सप्लाई कहां किया जाना था और आर्डर देने वाला व्यक्ति कौन है?। इस सवाल का जवाब जानना पुलिस के लिए बेहद जरूरी है। इस अवैध तमंचा फैक्ट्री में दो ही लोग संलिप्त हों ऐसा नामुमकिन है इसलिए पुलिस को यह जानकारी भी करनी पड़ेगी कि और कितने लोग इस धंधे से जुड़े हुए हैं। पुलिस को यदि इसकी जड़ तक पहुंचना है तो सभी सवालों के जवाब तलाश करने होंगे। तभी मौत का सामान तैयार करने वाले तमाम लोग सलाखों के पीछे भेजे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें