फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचीटी में कोल्ड ड्रिंक्स न देने पर दुकानदार के परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बचीटी में कोल्ड ड्रिंक्स न देने पर दुकानदार के परिवार पर हमला
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बचीटी गांव में कोल्ड ड्रिंक्स उधार न देने पर चार-पांच लोगों ने घर में घुसकर नींद में सोए लोगों पर हमला कर दिया। इसमें एक परिवार की पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार को सीएचसी में उपचार कराने पहुंची मोहम्मद सईद की पुत्री साजो और हुमा, पत्नी रिहाना, राशिद की पत्नी रजिया, साजिद की 11 वर्षीय पुत्री उजमा, सईद के पुत्र वाजिद और सद्दाम ने ग्राम प्रधान पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक सईद की गांव में परचून की दुकान है। आरोप है कि रात में करीब 12 बजे ग्राम प्रधान के घर से दो युवक कोल्ड ड्रिंक्स उधार मांगने आए थे। दुकान पर बैठे वाजिद और सद्दाम ने उधार देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप था कि ग्राम प्रधान पर पहले भी कई हजार रुपये उधार के हैं। इस कारण आगे उधार देने से मना कर दिया था। सोमवार सुबह करीब चार बजे ग्राम प्रधान ने चार लोगों के साथ उनके घर में घुसकर उस समय लाठी-डंडों से हमला किया जब वह नींद में सोये हुए थे। आरोप यह है भी कि हमलवारों ने छोटे बच्चों अनम, आफिया, अमन और महविश को पैरों तले कुचला है और कई राउंड हवाई फायर भी किए हैं। मारपीट में उन सभी को गुम चोटें आई हैं। पीड़ितों ने खेड़ा मुगल चौकी पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, ग्राम प्रधान ने मारपीट के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें