फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 लीटर अपमिश्रित शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने 400 लीटर अपमिश्रित शराब सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच लोगों को एक ट्रैक्टर ट्राली, दो बाइक व एक तमंचा मय कारतूस सहित गिरफ्तार कर चालान किया है। बताया जाता है कि इस शराब का प्रयोग लोकसभा चुनाव के दौरान किया जाना था।
विज्ञापन

रविवार को सीओ गंगोह रामशरण सिंह व थानाध्यक्ष नानौता मनोज चौधरी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली कि शामली की ओर से एक ट्रैक्टर ट्राली में दो ड्रम में रेक्टीफाइड लेकर नानौता की तरफ आ रहे हैं। एसओ मनोज चौधरी व थाना एसआई मनोज राठी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव चौरा मोड़ पहुंचे। जहां से थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली सहित चार लोगों अमित कुमार पुत्र विरेंद्र निवासी पठानपुरा, प्रभात पुत्र सेवाराम निवासी चौसाना थाना झिंझाना जिला शामली उप्र, अजय पुत्र पुन्नाराम निवासी गांव समौरा, आजाद पुत्र राजकुमार निवासी गढ़ी गुजरान थाना इंद्री जिला करनाल, हरियाणा व विनोद पुत्र रघुवीर निवासी खेड़ा कुरतान थाना कांधला जिला शामली को हिरासत में लिया। इनके पास से थाना पुलिस को दो ड्रमों में 400 लीटर रेक्टीफाइड, दो बाइक सहित एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किए गए है। थाना पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों के खिलाफ थाना गंगोह व हरियाणा में भी कई अभियोग एनडीपीएस व शराब संबधित पंजीकृत है। थाना पुलिस ने पकडे़ गए सभी तस्करों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें