विधवा से दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल
छुटमलपुर (सहारनपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर विधवा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता द्वारा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है।
एक गांव निवासी ने बताया कि पति की मौत के बाद वह अकेली रहती है। बुधवार की रात गांव का ही युवक मोनू पुत्र विक्रम उसके घर में घुस आया। इसके बाद युवक ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। रातभर पीड़िता डर के मारे किसी से कुछ न बता सकी। बृहस्पतिवार की शाम वह बिहारीगढ़ थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज करते हुए शुक्रवार को पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए गांव में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष बिजेंद्र रावत ने बताया कि आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।