फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मंगलौर रोड स्थित चांद कालोनी में सोमवार की रात्रि चार बदमाशों ने एक परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया तथा लाखों रुपये की लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

चांद कालोनी निवासी इंतजार मंडी से प्याज व लहसुन लाकर बाजार में बेचता है। सोमवार की रात चार हथियारबंद बदमाश इंतजार के घर में घुस आए। बदमाशों ने इंतजार की पत्नी शमशीदा और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में बंधक बना लिया। जिसके बाद बदमाश घर में लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने शमशीदा के कानों में पहने सोने के कुंडल उतरवा लिए साथ ही 35 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर भी लूट लिए। जब परिवार के सदस्यों ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। लगभग दो घंटे तक बदमाशों ने घर का कोना-कोना खंगाल डाला और माल समेटकर फरार हो गए। बाद में किसी तरह परिवार के लोगों ने वारदात की कालोनी के लोगों को जानकारी दी। वहीं, सूचना मिलते ही कोतवाल अभिषेक सिरोही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हैरानी की बात है कि चार बदमाश कालोनी में करीब दो घंटे तक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करते रहे, लेकिन आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। लूट की घटना से लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें