छुटमलपुर। दलित महिला द्वारा गांव के एक ग्रामीण के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मलायण निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो दिन पहले वह खेत में जा रही थी कि गांव के ही रणजोर सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।