ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट की
नागल। थाना देहात कोतवाली के गांव शेखपुरा निवासी खालिद हसन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने नागल क्षेत्र के ग्राम बेलडाजुनारदार में खेती की जमीन ले रखी है। इसमें गन्ने की फसल खड़ी थी। इसे रविवार सुबह बेलड़ा निवासी एक ग्रामीण ने ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।