फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस किलो डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीस किलो डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस गुड़ छप्पर मार्ग तस्करों का इंतजार कर रही थी। कुछ देर बाद पुलिस को एक वरना कार आती दिखाई दी। जब पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो चालक कार को मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस को घेराबंदी करते देख कार में से दो युवक उतर कर भाग निकले। जबकि कार सवार दो अन्य को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी में कार में से एक बोरी में करीब तीस किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस दोनों आरोपियों को कार समेत कोतवाली ले आई। दोनों आरोपियों चिलकाना के गांव दुमझेडी निवासी प्रवेज पुत्र जमील एवं झिंझाना के गांव हथछोया निवासी जावेद पुत्र अख्तर को जेल भेज दिया गया हे। पुलिस के अनुसार जावेद पूर्व में भी देहरादून की धर्मावाला पुलिस चौंकी पर डोडा पोस्त के साथ पकड़ा जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें