फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश हत्याकांड में गिरफ्तार पिता-पुत्र को बताया निर्दोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएसओ कंपाउंड निवासी डेरी कारोबारी राकेश अरोड़ा की हत्या के आरोप में जेल भेजे गए पिता-पुत्र को निर्दोष बताते हुए आरोपियों के परिजनों ने न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएसओ कंपाउंड निवासी डेरी कारोबारी राकेश अरोड़ा का गोली लगा शव 31 जनवरी 2017 को रामपुर मनिहारान स्थित एक बाग में उनकी कार से ही बरामद हुआ था। पुलिस ने 30 दिसंबर 2017 को हत्या के आरोप में घासौती मार्ग निवासी दूध कारोबारी जहांगीर को गिरफ्तार किया था। उसके बाद जहांगीर के पिता सालिम को भी षड्यंत्र का आरोपी मानते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को सालिम की पत्नी इमराना ने डीआईजी कार्यालय पहुंची और उसने पुलिस पर सालिम एवं जहांगीर को राकेश अरोड़ा हत्याकांड में झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाया। इमराना ने आरोप लगाया कि हत्या के आरोप में जेल भेजे गए उसके पुत्र जहांगीर की उसका पति सालिम न्यायिक पैरवी कर रहा था। जिस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इमराना ने इस मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की है। इस मामले में इमराना ने डीआईजी को ज्ञापन सौंपा। उसके साथ मजाहिर राणा, शकील प्रधान, रियाज, फुरकान, शकील, दिलशाद भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें