फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की खैर की लकड़ी पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों की खैर की लकड़ी पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन


सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने शिवालिक पहाड़ियों के जंगल से काटकर ट्रक में ले जाई जा रही लाखों रुपये की खैर की लकड़ी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को थाना जनकपुरी पुलिस ने राकेश केमिकल चौकी पर चेकिंग के दौरान खैर की लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़ा। मौके से इकबाल, वसीम और इसरार निवासी थानाभवन जनपद शामली को एक कार सहित गिरफ्तार किया, जबकि ट्रक चालक नदीम और देहरादून के नया गांव निवासी उसका साथी सद्दाम भाग निकले। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे शिवालिक पहाड़ियों के जंगल से खैर की लकड़ी काटकर पापुलर की लकड़ी के बीच छिपाकर बेचने जा रहे थे। ट्रक के साथ वह कार में चलते थे। आरोपियों के पास से 15 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी ओर से बताया गया कि काफी समय से इस क्षेत्र में खैर की लकड़ी की तस्करी करने वाले सक्रिय हैं। ये तस्कर अलग-अलग गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं। इस तरह के अन्य तस्करों की भी तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही टीम उन तक पहुंच सकेगी। बता दें कि पांच माह पहले भी इस क्षेत्र में सक्रिय तस्करों से करीब 22 लाख रुपये की कीमत की खैर की लकड़ी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें