चिलकाना (सहारनपुर)। बैंक खाते में लिंक कराने की सूचना देकर एक ठग ने एटीएम नंबर की जानकारी लेकर खाते से दस हजार रुपये की आन लाइन शॉपिंग कर ली। गांव हरड़ाखेड़ी निवासी अनुज कश्यप का भारतीय स्टेट बैंक, पिलखनी शाखा में खाता है। दो दिन पूर्व अनुज को एक फोन आया जिसमें स्वयं को बैंक का मैनेजर बताते हुए उसके एटीएम को आधार से लिंक करने की बात कही। अनुज ने अपना आधार, एटीएम नंबर तथा पिन नंबर बता दिया। जब अनुज बैंक गया तो उसे पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से 10 हजार रुपये की आन लाइन शॉपिंग कर ली। जब अनुज ने उस नंबर पर बात करनी चाही तो तो वह स्विच ऑफ आ रहा है। वहीं बैंक प्रबंधक ने भी किसी भी प्रकार की कॉल करने से इंकार किया है।