फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक पर लगाया बलात्कार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। कस्बे के चिकित्सक पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, मगर वह फरार हो गया। कस्बे के मेन बाजार में मुख्य बाजार में डा. नाजिम मेडिकल स्टोर चलाता है। करीब एक सप्ताह से बिजनौर निवासी दो बच्चों की मां उसके यहां से अपना उपचार करा रही थी। रविवार को महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया चिकित्सक उसे अंदर केबिन में ले गया और नशीली दवाएं दीं। जिसका सेवन करते ही वह बेहोश हो गई। महिला ने चिकित्सक पर बलात्कार का आरोप लगाकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रविवार की शाम को चिकित्सक के यहां दबिश दी लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वह दुकान बंद कर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें