नागल (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव सूभरी में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ख्वाजा निवासी अनीस पुत्र हनीफ ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह जगा तो बराबर के कमरे का ताला टूटा मिला। चोरों ने घर में रखी चार हजार रुपये की नगदी और 20 हजार के जेवरात चोरी कर लिए।