फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक को लेकर दो मांस विक्रेता भिडे़, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक को लेकर दो मांस विक्रेता भिडे़, एक घायल
विज्ञापन

गंगोह। दो मांस विक्रेताओं में एक ग्राहक को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और पूर्व चेयरमैन ने लोगों को समझाकर शांत कराया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। नगर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अहसान एवं असलम आदि की मेटाडोर स्टैंड चौराहे पर मांस की दुकानें हैं। शनिवार शाम एक ग्राहक को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट में असलम घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया लेकिन कुछ देर बाद ही दोनो पक्ष एक बार फिर दोनों आमने सामने आ गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद वहां पहुंचे और दोनो पक्षों को समझाकर शांत किया। तनाव को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नही दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें