फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, दो हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लूट एवं चोरी के मामले में चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट एवं चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार बाइक, नगदी एवं दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी पुलिस एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की शाम को देहरादून रोड स्थित मिलिट्री ग्राउंड में घेराबंदी की और चार युवकों को दबोच लिया।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पकडे़ गए मो. अदनान उर्फ मूसा निवासी ग्राम शिवदासपुर थाना रामपुर मनिहारन, वसीम पठान निवासी होली वाला घाट थाना बेहट, नौशाद निवासी ग्राम ताहरपुर तथा शमीम निवासी ग्राम खेड़ा है। जबकि उनके दो साथी फिरोज उर्फ फरीद निवासी कैराना, जिला शामली एवं मोनी निवासी मंडी कोतवाली, सहारनपुर फरार है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचे, कारतूस, दो चाकू, लूट के 40 हजार रुपये, लूटा गया मोबाइल एवं लूट और चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। आरोपियों से की गई पूछताछ में पांच घटनाओं का खुलासा किया है। जिनमें 25 मार्च को मुर्गा व्यापारी से 1.80 लाख रुपये की लूट भी शामिल है।
हर घटना के बाद बदल लेते थे नाम और पता
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लूट की घटनाओं के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी हर घटना को अंजाम देने के बाद नाम और पता बदल लेते थे। शहर में ही कई मोहल्लों में अलग-अलग नामों से रहे। देवबंद में भी अलग नाम से रहे। उन्होंने बताया कि मो. अदनान इनका गैंग लीडर है।
इन घटनाओं का किया खुलासा
- 20 फरवरी 2017 को कोतवाली देहात क्षेत्र से बाइक चोरी।
- 7 मार्च 2017 को कोतवाली देहात क्षेत्र से बाइक प्लेटिना लूट।
- 25 मार्च 2017 को थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड से मुर्गा व्यापारी से 1 लाख 80 हजार रुपये की लूट। - 27 अप्रैल 2017 को थाना कुतुबशेर क्षेत्र से राहगीर से 2000 रुपये लूटे थे।
- 10 जून 2017 को नगर कोतवाली क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के पास से बाइक सवार व्यापारी से 1.60 लाख रुपये की लूट।
पुलिस टीम को ईनाम की घोषणा
एसएसपी बबलू कुमार ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह, भीष्मपाल सिंह, मो. इस्लाम, विक्रांत कुमार, सर्विलांस टीम प्रभारी मुबारिक हसन, विनीत हुड्डा, विनीत तोमर, इमरान, मनोज कुमार, नीरज त्यागी को पांच हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें