फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। ग्रामीण के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। चिलकाना के मोहल्ला मजहर हसन निवासी नदीम पुत्र इसफाक का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। खाते से 29 मार्च को पांच हजार रुपये किसी अज्ञात ने निकाले थे। नदीम ने तीन अप्रैल को उसके खाते से रुपये निकालने की शिकायत बैंक से की थी। इसके बाद नदीम के मोबाइल पर बैंक कर्मचारी के नाम से फोन आया तथा ओटीपी मांगा। ओटीपी देने के बाद नदीम के खाते से फिर एक लाख रुपये निकाल लिए गए। उसके बाद 49400 रुपये तथा चार-चार हजार रुपये दो बार निकाल लिए गए। नदीम के खाते से अब तक एक लाख सत्तावन हजार रुपये की रकम निकाल ली गई है। नदीम ने बैंक से पूरी जानकारी निकलवायी तो पता चला कि यह रकम पेटीएम द्वारा निकाली गयी है। नदीम ने बैंक शाखा प्रबंधक चिलकाना को प्रार्थना पत्र देकर रुपये निकालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें