फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर में घुसकर जेवरात चोरी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। सुल्तानपुर में चोरों ने एक घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कोठीवाला निवासी इरफान पुत्र मो. शेरखान ने थाना चिलकाना में दी गई तहरीर में बताया कि वह मंगलवार शाम अपने घर के नीचे वाले कमरे में परिवार सहित खाना खा रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने ऊपर के कमरे का दरवाजा खोल कर अलमारी का ताला तोड़ा और वहां रखे गहने एक चांदी की नथ, एक झूमर, दो कानों की झुमके, एक गले का हार, एक हार डबल, एक शबनम हार, दो पोंची, दो हाथों के पंचांगले, दो पायल, दो कड़े, तथा एक आर्टिफिशियल सेट चोरी कर लिया। जब ऊपर कमरे में पहुंचे तो सभी सामान बिखरा पड़ा था। इरफान के परिवार ने आसपास काफी तलाश की तो आर्टिफिशियल सैट का एक कानों का झुमका पड़ोस में ही एक दुकान की छत पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें