फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप हैक कर पोस्ट डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पिलखनतला निवासी रिहान खान ने उसका व्हाट्सएप हैक कर उस पर पोस्ट डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रिहान का कहना है कि 30 अगस्त को उसके व्हाट्सएप पर सुबह लगभग साढ़े आठ बजे एक कॉल आई, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। बाद में उस नंबर पर दोपहर लगभग सवा 12 बजे कॉल बैक किया गया तो कहा गया कि हम कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहे हैं, आपकी 30 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। उसके बाद लॉटरी नंबर भी दिया गया और दो व्हाट्सएप नंबर दिए गए । कहा कि इन पर फोन करके अपना लॉटरी नंबर बता दो। जिस पर दिए गए नंबरों पर फोन करके लॉटरी नंबर बता दिया गया। फिर एक और व्हाट्सएप नंबर दिया गया और कहा कि उस पर भी लॉटरी नंबर की जानकारी दे देना। जिस पर फोन करके छह नंबर का कोड रात लगभग 9.20 बजे दे दिया गया। उसके तुरंत बाद साढ़े नौ बजे सका व्हाट्सएप हैक कर लिया गया। उससे कई अन्य लोगों को मैसेज भेजे गए। साढ़े 11 बजे तक उसका मोबाइल का व्हाट्सएप हैक रहा। 31 अगस्त को सुबह से ही उसके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे और उसके किए गए मैसेज के बारे में जानकारी करते रहे। उसने आरोप लगाया कि उसके व्हाट्सएप को हैक करके उसका दुरुपयोग किया गया है। इस मामले में रिहान ने एसएसपी को ज्ञापन देकर जांच कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें