पुलिस ने तीन तस्कर पकड़े
चिलकाना (सहारनपुर)। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि एसआई गजेंद्र सिंह उज्जवल ने अपनी टीम के साथ कस्बा चिलकाना के मोहल्ला मजहर हसन निवासी मौ. शाहरुख पुत्र कय्यूम को फिरोजाबाद तिराहे पर संदिग्ध रूप से खडे़ हुए देखा। शाहरुख से तलाशी के दौरान तीन किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया। साथ ही सुल्तानपुर के मोहल्ला खेडे वाला निवासी जीत सिंह पुत्र फूल सिंह के घर से एक पेटी हरियाणा निर्मित शराब के बरामद की गई। इसके अलावा शाहपुरा दाऊद निवासी सलेंद्र पुत्र किसान को हरियाणा निर्मित एक पेटी देशी शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने तीनों तस्करों को जेल भेजा।