फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक और प्रधान के पति के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक तथा प्रधान के पति के बीच मिड-डे मिल को लेकर हुई मारपीट हो गई। गांव रावणपुर-बहादरा में नियुक्त इंचार्ज अध्यापक राकेश कुमार तथा प्रधान के पति रामकुमार में उस समय मारपीट हो गई, जब प्रधान पति ने राकेश कुमार से मिड-डे मिल में उपस्थिति कम होने की बात पूछी। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई तथा मामला थाने तक पहुंच गया। थाने में सीओ सदर बीपी सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात कुमार के सामने ग्राम प्रधान पक्ष तथा शिक्षक संघ के लोगों ने अपना पक्ष रखा। सीओ तथा खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया तथा दोनों पक्षों में लिखित रूप में समझौता करा दिया। इस दौरान शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेजपाल सिंह, मंत्री मो. कामिल, कोषाध्यक्ष विजय पाल सिंह, प्रवेज, दानिश, प्रवेश पांचाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें