फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने की महिला से दुराचार की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। नागल थाना क्षेत्र के गांव लाखनौर निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसी एक युवक पर दुराचार की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति अन्य प्रदेश में मजदूरी करता है। घर पर वह बूढ़ी सास व बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे सास पड़ोसी के यहां गई हुई थी कि तभी पड़ोस का युवक मौका देखकर उसके घर में घुस आया व छेड़खानी करते हुए दुराचार की कोशिश की। महिला का कहना है जब उसने विरोध किया, जिसमें बच्चोें की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी युवक फरार हो गया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें