फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को ले जा रहा युवक शोर होने पर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। पांच वर्षीय बालिका को एक धार्मिक स्थल की छत पर ले जा रहा युवक शोर होने पर छत से कूदकर फरार हो गया। इस संबंध में आयोजित पंचायत में आरोपी ने माफी मांगकर अपना पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन

सोमवार को एक युवक ने नगर की ही एक पांच वर्षीय बालिका का मुंह दबाकर दोपहर के समय में उसके घर के पास बने एक धार्मिक स्थल की छत पर ले जा रहा था। इसी दौरान बालिका द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। अपने आप को घिरा हुआ देख आरोपी युवक धर्मस्थल की छत से कूदकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद शाम को आरोपी की इस हरकत को लेकर बालिका पक्ष के लोगों द्वारा पंचायत को बुलवाया गया। इसमें आरोपी को भी मौके पर बुलवाया गया। पंचायत में मौजूद गण्यमान्य लोगों द्वारा आरोपी को काफी खरीखोटी सुनाई। इस पर आरोपी ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की बात कहते हुए अपनी जान बचाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें