फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबिरी के शक में दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली की एसओजी की टीम द्वारा लोहानी सराय से एक व्यक्ति को उठाकर ले जाने के बाद मुखबिरी के शक में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिस पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोहानी सराय निवासी अन्नू को दिल्ली से आई एसओजी की टीम किसी मामले में पूछताछ के लिए पकड़कर ले गई। आरोप है कि शहजाद पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। जिस पर दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव होते ही पूरा बाजार बंद हो गया और भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कुतुबशेर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पथराव कर रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस शाम तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।
आरोपी दो पक्षों के झगड़े में हर बार हो बंद होता है बाजार
बाजार के लोग दोनों पक्षों में आए दिन होने वाली मारपीट, पथराव और फायरिंग से परेशान हो चुके हैं। दुकानदारों का आरोप है कि हर 10-15 दिन में दोनों पक्षों में झगड़ा हो जाता है और पथराव होने लगता है। जिसका खामियाजा दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है। हर बार बाजार बंद करना पड़ता है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें