फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे के बल पर राजमिस्त्री से बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। जड़ौदा पांडा में पुलिस चौकी के समीप ही बदमाश घर लौट रहे राजमिस्त्री से तमंचों के बल पर मारपीट कर उसकी स्पलेंडर बाइक लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बदमाशों की तलाश में जंगलों में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

नानौता के गांव कुआं खेड़ा निवासी सतीश पुत्र फोटू सिंह जड़ौदा पांडा में राजमिस्त्री का कार्य कर रहा था। मंगलवार की देर शाम वह काम समाप्त करके अपनी स्पलेंडर बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। अभी वह नहर की पटरी के रास्ते गांव से करीब एक किमी दूर ही पहुंचा था कि उसे तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर रोक लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए गंभीर घायल कर दिया और उसकी बाइक लूटकर बदमाश फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहले नानौता अस्पताल भिजवाया बाद में पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें