निर्माणाधीन गायत्री शक्ति पीठ से गार्डर चुराए
गंगोह (सहारनपुर)। चोरों ने निर्माणाधीन गायत्री शक्ति पीठ परिसर से लोहे के गार्डर चोरी कर लिए। कोतवाली में तहरीर दी गई है। नगर के बाईपास मार्ग के पास नव विकसित कॉलोनी में ही शांति कुंज हरिद्वार के साधक गायत्री शक्ति पीठ का निर्माण करा रहे हैं। बुधवार रात निर्माण कार्य बंद होने के बाद सभी लोग वहां का ताला लगा कर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने ताला तोड़ लिया आधा दर्जन से ज्यादा लोहे के गाटर चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार चोरी का पता चलने पर डॉ. सुनील शर्मा, अहसान, राकेश, बृजपाल, सुभाष चंद शर्मा, संजय, कवर पाल, प्रेम एवं ठेकेदार सलीम आदि कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।