सहारनपुर। आवास-विकास से कार चोरी करते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। लोगों ने पिटाई करने के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में आवास-विकास स्थित हरी मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। शाम के समय मंदिर के बाहर खड़ी मारुति 800 कार को एक युवक चॉबी लगाकर चुराने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान लोगों की उसकी पर नजर पड़ गई। लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और डायल 100 पर पुलिस को जानकारी दी। डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। कोतवाली सदर बाजार एसएसआई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है।