युवतियों ने एसपी कार्यालय पर पहुंच कर की शिकायत ।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। सत्यलोक आश्रम में रह रहीं कुछ युवतियों ने आश्रम में उत्पीड़न और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। एसपी संकल्प शर्मा ने सीओ सिटी पवन कुमार गौतम को मामले की जांच सौंपी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंची छह युवतियों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ की मूल निवासी हैं। दिल्ली में मुख्य आश्रम से जुड़कर प्रवचन व सेवा कार्य करती हैं। इसी कार्य के लिए अलग-अलग शहरों व प्रदेशों में भेजा जाता है। इसी क्रम में यहां डमरुआ मोहल्ले में स्थित सत्यलोक आश्रम भेजा गया था लेकिन आश्रम संचालक और उसके तीन साथी यौन शोषण कर रहे हैं। विरोध पर पिटाई की जाती है। एसपी का कहना है कि लिखित शिकायत में सत्यलोक आश्रम के चार लोगों के नाम लिखे हैं। सीओ से जांच कराई जा रही है। जरूरत के मुताबिक केस दर्ज कराया जाएगा।