फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद को दान दी जमीन का फर्जी बैनामा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। नगर निवासी एक व्यक्ति ने चार लोगों पर मस्जिद को दान में दी गई जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन

एसडीएम से की गई शिकायत में कस्बे के मोहल्ला सड़कपार निवासी अफजाल पुत्र अख्तर ने बताया कि कस्बे के ही एक व्यक्ति ने मस्जिद इकरामिया को कुछ जमीन दान कर दी थी। जिस पर मुस्लिम समाज के लोग पांचों वक्त की नमाज पिछले काफी से पढ़ते आ रहे हैं। आरोप है कि दान देने वाले व्यक्ति की पत्नी ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन का बैनामा कर दिया, जबकि मस्जिद को दान में दी गई किसी भी चीज की मालिक मस्जिद होती है। पीड़ित ने एसडीएम से दान में दी गई जमीन पर कब्जा होने से रोकने एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, एसडीएम ने मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें