फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। विवाहिता का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताए जाते हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। बता दें कि नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए रियासत, निसार और वादिल पर उसकी पत्नी का हथियारों के बल पर अपहरण करने और एक बाग में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि विरोध करने पर महिला के साथ जबरदस्त मारपीट भी की गई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें