फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट पर भड़के सफाईकर्मी, गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। घर के भीतर से कूड़ा ना उठाने पर सभासद ने सफाईकर्मी से मारपीट कर दी। इससे नाराज सफाई कर्मियों ने नगर की सफाई व्यवस्था ठप करते हुए थाने में आरोपी सभासद के विरुद्ध तहरीर देकर गिरफ्तार करने की मांग की। मामले को सुलझाने के लिये पालिकाध्यक्ष तथा लोगों ने प्रयास किए, लेकिन सफाईकर्मी आरोपी सभासद की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका के सफाई कर्मी श्यामलाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वो आज अपने निर्धारित क्षेत्र में सफाई कर रहा था उसी वार्ड में सभासद राकेश साहनी का निवास भी है। आज राकेश साहनी ने उसे अपने घर के भीतर पड़ा कूड़ा उठाने को कहा तो उसने कार्य समाप्ति के बाद कूड़ा उठाने की बात कही। जिस पर सभासद राकेश भड़क गया तथा उसे गालियां बकने लगा, जब उसने रोका तो सभासद ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि सभासद ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे जैसे ही मामला अन्य कर्मियों की जानकारी में आया उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था ठप करते हुए पीड़ित कर्मी को साथ लेकर पालिका कार्यालय में सभासद की शिकायत की तथा वहीं धरने पर बैठ गए, लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर पीड़ित सफाई कर्मी श्यामलाल ने सभासद राकेश साहनी के विरुद्ध थाने में नामजद तहरीर दी। इसी बीच वाल्मीकि समुदाय के लोग भी इकठ्ठा हो गए तथा आरोपी सभासद की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। गुस्साए सफाई कर्मियों ने आरोपी सभासद के घर के मुख्य द्वार पर कूड़े का ढेर लगा दिया। मामले की जानकारी होने पर पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा तथा अन्य गण्यमान्य लोगों ने कर्मियों को समझाने का प्रयास किया। वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष अशोक मट्टू, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष गोपाल घावरी, पूर्व सभासद नवीन टांक, ओपी कल्याण, डा0 दिनेश कल्याण, पंकज आदि ने साफ कहा कि सफाई कर्मी अपना फर्ज निभाकर सफाई करता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की उसका कोई आत्मसम्मान नही होता है। वहीं सभासद राकेश साहनी ने कहा कि उसने किसी प्रकार की मारपीट या गाली गलौच आदि नही की है। हालांकि देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें