फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात राजस्थान रॉयल्स एवं कोलकाता नाइटराइडर के मैच पर सट्टा लगा रहे सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लैपटॉप और 72 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

सहारनपुर में आईपीएल मैचों पर सट्टे का अवैध कारोबार नया नहीं है। मंडी कोतवाली पुलिस को बुधवार रात मंडी समिति रोड स्थित विक्रम कालोनी में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाए जाने की गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई। उसी आधार पर एक दुकान की घेराबंदी की गई, जहां पर राजस्थान रॉयल्स एवं कोलकाता नाइटराइडर के मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से सात लोगों को दबोच लिया। इंस्पेक्टर मंडी मुनेन्द्र सिंह का कहना है कि पूछताछ में कई और नाम आए है, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विक्रांत नागर, आदित्य गोयल, आर्यन निवासी विक्रम कॉलोनी, नदीम निवासी इंद्रा चौक, मोहित गुप्ता निवासी प्रताप नगर, सचिन थरेजा निवासी जैन मंदिर वाली गली मदनपुरी, पुष्पेंद्र निवासी लाटियागढ़ है। जबकि अंकित निवासी मोहित विहार को दो दिन पूर्व मंडी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए सात आरोपियों के कब्जे से एलसीडी, एक लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन तथा अलगभग 72 हजार रुपये की नगदी बरामद की है।
विज्ञापन

पहले से कई बुकी हैं फरार
पुलिस हर बार छोटे सटोरियों को पकड़कर वाहवाही लूट लेती है, जबकि बड़े बुकी पुलिस के हाथ नहीं आए। पिछले साल भी पुलिस ने 20 के करीब सट्टेबाज पकड़े थे। तब से ही बुकी सागर गोयल मंडी कोतवाली से वांछित चल रहा है। मंडी कोतवाली का ही सगीर नाम का व्यक्ति भी बुकी का काम कर रहा है। जिसकी मंडी कोतवाली पुलिस को तलाश है। सूत्रों के मुताबिक कुछ सफेदपोश भी सट्टे के इस कारोबार को न सिर्फ संरक्षण दे रहे हैं, बल्कि इसमें साझेदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें