फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आईटीसी रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने बाजार से लौट रही अंकित विहार निवासी एक महिला से पर्स लूट लिया और फरार हो गए। लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की खलासी लाइन चौकी क्षेत्र में शनिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अंकित विहार निवासी महिला रश्मि बाजार से अपने घर लाट रही थी। जब वह आईटीसी रोड पर रजवाहा पटरी से होकर गुजर रही थी, उसी समय एक बाइक पर दो युवक सवार होकर वहां से गुजरे और अचानक ही महिला के हाथ से पर्स पर झपट्टा मारा। महिला इससे पहले कुछ समझ पाती, आरोपी पर्स लेकर दूर जा चुके थे। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने उनका पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें