फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में त्रिशूल लेकर युवक ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। नशे की हालत में हाथ में त्रिशूल लिए घूम रहे एक युवक ने नगर के टाबर रोड पर जमकर हंगामा किया और ट्रक के आगे लेट गया। इसकी वजह से काफी देर तक नकुड़-शाहजहांपुर रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। काफी देर बाद आसपास के दुकानदारों ने युवक को उठाकर एक तरफ किया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक युवक हाथ में करीब छह फीट लंबा त्रिशूल लेकर नगर के होली चौक निकट टाबर रोड पर घूम रहा था। कुछ देर तक तो वह शांत रहा, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसने हंगामा काटना शुरू कर दिया। युवक द्वारा शोर मचाने व हंगामा करने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान उक्त युवक शाहजहांपुर की ओर जा रहे एक ट्रक के आगे लेट गया। जिससे वाहनों का आवागमन रूक गया और नकुड़-शाहजहांपुर रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बमुश्किल लोगों ने युवक को वहां से उठाकर साइड में किया। इसके बाद ही आवागमन शुरू हो सका। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि उक्त युवक गंगोह क्षेत्र का रहने वाला तथा हलवाई का काम करता था। कुछ दिन से मानसिक हालत खराब होने के कारण इधर-उधर घूमता रहता है। दुकानदारों ने बताया कि उक्त युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें